नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के जनकपुरी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने चलती मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना दोपहर सवा 12 बजे हुई। ली।दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने घटना की पुष्टी की है। ट्रेन द्वारका से इंद्रप्रस्थ की ओर जा रही थी तभी जनकपुरी पश्चिम मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन चालक के आपातकालीन ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हम लोग मेट्रो ट्रेन से आगे कूदने वाले व्यक्ति की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है। दुर्घटना के कारण इस रूट पर मेट्रो ट्रेन की आवाजाही लगभग 15 मिनट के लिए बाधित रही।