अस्पताल में बच्चे को देखने गए पिता पर हमला, दो गार्ड गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की तरह अब नोएडा के निजी अस्पतालों में मरीजों के तिमारदारों के झगडऩा शुरू कर दिया है। बीती रात नोएडा मेडिकेयर सेंटर के दो सुरक्षा कर्मियों ने एक मरीज के पिता को इस कदर पीटा की उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़। इतना ही नहीं इस घटना में उनकी आंख भी फुटने से बची। फिलहाल घायल पिता को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी आंख में 5 टांके लगाए गए हैं। हालांकि पीडि़त पक्ष इस मामले में अस्पताल के मालिक डाक्टर नवीन चौधरी पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर महज दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ़्तार किया है। घटना शनिवार की रात साढ़े 11 बजे की है।
एसपी सिटी अशोक त्रिपाठी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी करने वाले महिपाल का बेटा राहुल बिमार था, जिसके अस्पताल में कुछ टैस्ट होने थे। इसके बच्चे को शनिवार की शाम नोएडा मेडिकेयर सेंटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात करीब 11 बजे महिपाल अपने बेटे को देखने अस्पताल आया। यहां सुविधाओं को लेकर महिपाल ने ड्युटी डाक्टर आर के अवाना से शिकायत की। लेकिन डाक्टर ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इसपर महिपाल ने अस्पताल के चेयरमैन डाक्टर नवीन चौधरी से मिलने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए धक्का दे दिया। विरोध करने पर सुरक्षा कर्मियों ने महिपाल के सिर पर वार किया। इसमें उसकी बांई आंख में गंभीर चोट लगी। आंख से खुन निकलता देख महिपाल के साथ आए लोग भडक़ गए। उन्होंने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया और घायल को पास के दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। महिपाल ने बताया कि इस घटना में सुरक्षा कर्मियों ने उसका मोबाइल फोन भी छिनने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि शुरूवाती जांच के दौरान घटना के समय डाक्टर नवीन चौधरी का अस्पताल में मौजूद न होना पाया गया है, जिस कारण उनके खिलाफ अभी कार्रवाई नहीं की गई है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form