दरोगा को महंगी पड़ी अय्याशी, निलंबित

गाजियाबाद। एसएसपी कार्यालय में तैनात एक दरोगा को अय्याशी करना महंगा पड़ गया। अपनी कारगुजारियों के चलते उन्हें आज निलंबित कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एल. रवि कुमार के मुताबिक दरोगा अफल सिंह की एक कालगर्ल के साथ अश्लील सीडी उन्हें प्राप्त हुई है। यह सीडी उस समय बनाई गई थी जब अफल सिंह थानाध्यक्ष विजय नगर थे। सीडी देखने के बाद तत्काल प्रभाव से अफल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। श्री कुमार के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। यदि अन्य पुलिसकर्मी भी ऐसे मामलों में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि यह सीडी एक सरिया माफिया ने बनाकर एसएसपी ने दी है। इस सरिया माफिया ने ही अपने आपको बचाने के लिए दरोगा जी के सामने शराब और शबाब दोनों परोसे थे और गुपचुप तरीके से सीडी बना ली। यह सीडी छह महीने पहले बनाई गई थी। इस सीडी में अफल सिंह शराब पीने के बाद अश्लील हरकतें कर रहे हैं। सरिया माफिया अभी भी अपने धंधे को बखूबी अंजाम दे रहा है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form